Friday 7 March 2014

दिन प्रतिदिन

नए नए एहसासों के साथ, इंसान का दिन प्रतिदिन गुज़र जाता है | कुछ अनुभव कड़वे होते है जिससे हमे जीवन भर के लिए सीख मिलती है, कि उस राह जाना नहीं। कुछ अनुभव ऐसे होते हैं, कि जीवनभर उसकी मीठी यादें साथ रह जाती है | कितने लोगों के साथ मिलते हैं और यूं ही बिछड़ जाते हैं, कारण चाहे कुछ भी हो ! और किसी के साथ जीवन भर रिश्ते बने रहते हैं | कभी कभी किसी के साथ बिताए कुछ लम्हें भी मन को तसल्ली देती है, वो मन के किसी कोने में हमेशा जीवित रहता है | इस तकनीकी दुनिया में कभी कभी हम किसी से बिना मिले भी एक प्यारे से रिश्ते में बंध जाते हैं, जो जीने का सहारा बन जाता है | किसी इंसान की दुखती रग में मन की किसी खाली कोने में कौन कब, कहाँ और कैसे मरहम लगा दे यह पता नहीं चलता | फिर वही इंसान सबसे ज़्यादा खास और अपना हो जाता है और उस इंसान पर सामनेवाला पूरी तरह से निर्भर हो जाता है |

No comments:

Post a Comment