Tuesday 20 May 2014

समाज वही अच्छा है जिसमें सभी का प्रतिनिधित्व हो

जब में फेसबुक पर आयी थी तब नया नया माहौल था सामाजिक मान्यताओं से फेसबुक भी अलग नहीं थी यहाँ पर भी लड़कियों और महिलाओं को शुरूआती तौर पर थोड़ा संकोच और स्वाभाविक असुविधा का सामना करना होता था | समय बदला आज मैं देखती हूँ न जाने कितनी महिलाए और लड़किया निर्भीक होकर फेसबुक पर और अन्य सोशल मीडिया पर अपनी जोरदार उपस्थिति दर्ज करा रही है |

मोदी जी को प्रधानमंत्री बनवाने से लेकर जोर से अपनी राजनैतिक आवाज उठाने में आज की लड़कियाँ पाँच साल पहले की लड़कियों से बहुत आंगे है समाज बदल रहा है, हम सभी को चाहिए कि जिस तरह से सामाजिक तौर पर आज महिलाओं को बढावा देना अत्यंत आवश्यक है आईये हम सब मिलकर समाज में और सोशल मीडिया में महिलाओं और लड़कियों को प्रोत्साहित करें समाज वही अच्छा है जिसमें सभी का प्रतिनिधित्व हो |

No comments:

Post a Comment