Tuesday 7 January 2014

विश्वास का होना बहुत ज़रूरी है

एक दो इंसान ने अगर हमारे साथ बुरा किया तो इसके लिए हम पूरे इंसानी समाज को बुरा नहीं कह सकते | इंसान को अपना जीवन जीने के लिए विश्वास का होना बहुत ज़रूरी है | चाहे वो विश्वास खुद पर हो या किसी और इंसान पर | जो हमारे साथ हमेशा बुरा करते हैं उनके बारे में हम ज़्यादा सोचते हैं, लेकिन इतने सारे लोग हमसे प्यार करते हैं , उनके बारे में हम बहुत कम सोचते हैं | कहीं न कहीं प्यार पर कड़ुवाहट ज़्यादा भारी पड़ती है | मैं ऐसे कई लोगो को जानती हूँ जिनके साथ शायद एक दो लोगो ने गलत किया होगा, लेकिन वे लोग पूरे इंसानी समाज से नफरत करने लगे हैं | लेकिन देखने की बात यह है कि जो इंसान इंसानी समाज से नफरत करता है वही इंसान सहारे के लिए अपना दर्द और दुखरा उसी इंसानी समाज के आगे सुनाता है | कहीं ना कहीं विश्वास तो है लेकिन भरोसे की कमी हो गयी है | लेकिन ऐसे जीया भी नहीं जा सकता , जीवन जीने के लिए मन में प्यार और विश्वास का होना बहुत ज़रूरी होता है | जीवन में कड़वी यादों को भूल कर आगे बढ़ जाने में ही समझदारी होती है | हर बुरी बात से सीख लेनी चाहिए न कि उसी में डूब कर पूरी जिंदगी खराब करनी चाहिए | अच्छी और बुरी, हर अभिज्ञता जीवन में ज़रूरी होती है | इसी अभिज्ञता को ले कर हम जीवन में आगे बढ़ते है | यह बस उस इंसान के ऊपर निर्भर करता है कि वो अपने साथ घटित घटनाओं को अपने जीवन में सकारात्मकता से लेगा या नकरत्मकता से |

1 comment: